jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Bhind News :  कार की नंबर प्लेट बदलकर गौवंश तलाश रहे गौ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

 कार की नंबर प्लेट बदलकर गौवंश तलाशने निकले गौतस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा पूछताछ में सही जबाब नही मिले ।पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। वाहनों की चेेकिंग के दौरान वाहन चालक से पूछताछ करने पर नंबर प्लेट गलत लगी मिलीं। पूछताछ में कार सवार लोग भी संदिग्ध लगे। भारौली थाना प्रभारी देवेंद्र राठौर ने बताया कि शनिवार रात वह थाने के सामने चेकिंग कर रहे थे। अमायन तरफ से एक अल्टो कार आई,जिसके आगे नंबर प्लेट नहीं थी। जबकि पीछे एमपी 09 सीवी 4954 नंबर लिखा था।कार कुछ संदिग्ध लगने पर चालक से दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। ईंजन और चेसिस नंबर चेक किया तो वह अलग अलग था। आनलाइन देखने पर कार का नंबर एमपी 09 टीबी 5160 बताया। कार की डिग्गी चेक की तो उसमें एमपी 09 टीबी 5160 नंबर प्लेट रखी मिली।इससे पुलिस का संदेह और बढ़ गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है।

- Install Android App -

5 लोगो को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने कार में सवार लोगों के नाम पूछे तो चालक ने अपना नाम 33 वर्षीय कालू उर्फ कमल शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी मेहदपुर थाना राघवजी तहसील उज्जैन बताया। जबकि अन्य लोगों ने अपे नाम 45 वर्षीय सलीम खान पुत्र उमर खान निवासी छत्री चौक विलाल कालोनी घोंसला थाना राघवजी उज्जैन 25 वर्षीय अकबर खान पुत्र रहीस खान निवासी छत्री चौक विलाल कालोनी और 60 वर्षीय सलीम कुरैशी पुत्र मंटू कुरैश निवासी आगर नाका विराट नगर गी नंबर तीन थाना चिमनगंज जिला उज्जैन बताया।

नंबर प्लेट क्यूं बदली
चालक से नंबर प्लेट बदलने के बार में पूछा तो उसमें सवार सलीम खान ने बताया कि गाड़ी मेरे भतीजे राजा खान के नाम पर है। करीब दो साल पहले सेकंड हैंड फाइनेंस कराई थी। गाड़ी की किस्त नहीं भरने के कारण फाइनेस कंपनी वालों से छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल ली थी।पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।