jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal Big News: फेक्ट्री से काम कर लोट रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत

भोपाल : बीती रात गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन मजदूरों को कुचल दिया। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे की मौत शनिवार सुबह इलाज के दौरान हुई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि शनिवार देर रात 12.15 बजे मजदूर फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें चपेट में लेते हुए निकल गया। हादसे में अमजद और हसीम नाम के मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल दो अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमे एक की आज सुबह मौत हो गई। पुलिस मजदूरों को टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश में सड़क के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया।