jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News: पड़ोसन ने झंडा चोरी का लगाया आरोप, 7 वी के छात्र ने लगाई फांसी, छात्र के माता पिता की हो चुकी पहले ही मौत

Bhopal: भोपाल छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शंकर नगर में दशहरा मैदान के पास रहने वाले सातवीं कक्षा के छात्र ने गुरुवार शाम फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसने खेलते समय पड़ोस में रहने वाली महिला के घर के बाहर लगा झंडा निकाल लिया था। पड़ोसन ने झंडा चोरी का आरोप लगाते हुए किशोर के घर पर जमकर हंगामा किया था।

- Install Android App -

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय मोहित पुत्र विनोद अहिरवार दशहरा मैदान के पास शंकर नगर में रहता था और सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी मां बचपन में ही उसे छोड़कर जा चुकी है। जबकि पिता की डेढ़ साल पूर्व हत्या हो चुकी है। मोहित अपनी दादी और चाचा महेंद्र के साथ रहता था। गुरुवार शाम मोहित खेल रहा था। खेल ही खेल में उसने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर के बाहर लगा झंडा निकाल लिया। यह बात महिला को पता चली तो वह विवाद करने मोहित के घर पहुंच गई। महिला ने मोहित की दादी और चाचा महेंद्र को खरीखोटी सुनाई और कहा कि मोहित ने उसके घर से झंडा चुराया है। उसे समझा लो नहीं तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। इस बात पर महेंद्र ने मोहित को फटकार लगाते हुए पीट दिया था। संभवत: इस बात से दुखी होकर उसने फांसी लगा ली।