jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

Bhopal News : लाड़ली बहना योजना के लिये न्‍यूनतम आयुसीमा घटाकर अब हुई 21 वर्ष – सारिका

आज (25 जुलाई) से 21 से 23 वर्ष आयुवर्ग के लिये लाड़ली बहना योजना के ऑनलाईन आवेदन हो रहे हैं आरंभ
भोपाल : देश और प्रदेश की प्रगति के लिये महिलाओं की आर्थिक उन्‍नति के लक्ष्‍य पर आधारित मध्‍यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना में और अधिक बहनों को लाभ देने अब पात्रता के लिये न्‍यूनतम आयु सीमा 23 से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई है । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस बारे में आमलोगों को जागरूक करने कार्यक्रम का आयोजन किया | सारिका ने बताया कि अब इस योजना में उन बहनों को  भी शामिल किया जा रहा है,

जिनके परिवार के सदस्यों के नाम पर ट्रैक्टर हैं । उनसे ट्रैक्टर का पंजीयन क्रमांक लिया जाएगा। इसकी आवेदक मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी। सारिका ने बताया कि कई ऐसी बहने है जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है,  लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई थी । अब इन बहनों के लिये ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई, 2023 से आरंभ हो रहे इसकी अंतिम तारीख- 20 अगस्त, 2023 तक है। इन पात्र बहनों के खाते में सितंबर से 1000 रुपए आना शुरू होंगे।