jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Bhopal News: विवाद के बाद लापता आटो चालक की लाश गोविंदपुरा में मिली !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : आटो चालक को अन्य आटो ने टक्कर मार दी जब उसने नुकसान का खर्चा मांगा तो दोस्तो को बुलाकर उसने मारपीट की। चेतक ब्रिज पर हुए विवाद के बाद एक युवक लापता हो गया था। बुधवार को उसकी लाश गोविंदपुरा क्षेत्र में मिली है।

- Install Android App -

उसके दोस्त ने दावा है कि एक ऑटो चालक ने दोस्त के ऑटो को टक्कर मार दी थी। जब नुकसान के रुपये मांगे तो उसने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में पांच युवक डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहुंच गए और युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी।  उसके बाद वह उसे अगवा कर ले गए।  पीडित का दोस्त घटना की सूचना देने गया लेकिन वहा पर उसकी सुनवाई नहीं हुई थी। युवक के स्वजनों के अनहोनी की आशंका सही साबित हुई है। गोविंदपुरा पुलिस पूरे मामले में गोलमोल जवाब देकर मामले को छिपाने में लगी हुई थी। लापता युवक के मामले में अपहरण का मामला दर्ज करने के वजह पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे भेल दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। बाहर इलेक्ट्रॉनिक ऑटो चलाने वाले दो दोस्त 22 वर्षीय जैद और मो शाहवर सवारी का इंतजार कर रहे थे। काफी देर तक कोई सवारी नहीं मिली तो वह चेतक ब्रिज पर सवारी से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने जैद के ऑटो को टक्कर मारकर भागने लगा। जब जैद ने ऑटो को रोकवाया तो जब टक्कर मारने वाले ने किसी को फोन लगा दिया। थोड़ी ही देर में पांच युवक आ गए और जैद के साथ मारपीट करने लगे। वह उनसे बचकर भागा और उसके बाद घर नहीं पहुंचा है। जैद के स्वजन उसके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे थे।