jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी नेताओं का डांस वीडियो वायरल भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान की शुरुआत की एमपी में ट्रांसजेंडर को पहचान देने का नया नियम, अब जांच के बाद मिलेगा अधिकार भोपाल के केरवा-कलियासोत में 96 अवैध निर्माणों को किया जाएगा ध्वस्त आगर की रीना ने अपनाया ड्रोन तकनीक, आधुनिक खेती में महिलाओं का बढ़ता कदम चांदी 2.50 लाख से नीचे फिसली, सोना भी 1,084 रुपए लुढ़का फेड के ब्याज दर स्थिर रखने से शेयर बाजारों में भारी गिरावट विजयपुर से मल्होत्रा बने रहेंगे विधायक, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश किया खारिज करांची में बारिश, आंधी-तूफान ने ली 19 लोगों की जान, कई घरों की छतें व दीवारें गिरी

Bhopal News : सिंधी समाज की महिलाएं भी राजनीति मे होगी सक्रिय

व्यापार के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया

मकड़ाई एक्सप्र्रेस 24 भोेपाल|सिंधी समाज की महिलाएं भी अब राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। सिंधी कल्याण समिति के सम्मेलन में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर राजनीति में सक्रिय रहने का संदेश दिया। समिति का दो दिवसीय सम्मेलन समाज की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत का सहेजने एवं राजनीति में सक्रिय होकर सेवा करने के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।

- Install Android App -

लालपुर स्थित सनसिटी गार्डन में आयोजित सम्मेलन में पहली बार भोपाल के अलावा लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों से महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल की सचिव रीटा बजाज, नीता इसरानी, सुषमा खत्री, बालाघाट से शैफाली बुधरानी, मैहर से रिया सावलानी एवं शीतल भावनानी के अलावा संत हिरदाराम नगर से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मंच पर पहुंचकर राजनीति में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी एवं नरेश ज्ञानचंदानी की मौजूदगी में किया था।