jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Bhopal News : सीधी कांड के पीड़ित आदिवासी के मुख्यमंत्री चौहान ने पैर धोकर सम्मान किया

जबसे मैंने सीधी की घटना का वीडियो देखा, अंतर्मन अत्यधिक व्याकुल और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। मैं तबसे ही दशमत जी से मिलकर उनका दुःख बांटना चाहता था और यह विश्वास भी दिलाना चाहता था कि उनको न्याय मिलेगा।  उनसे और उनके परिवार से भोपाल में अपने निवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ परिवार को ढांढस बंधाऊंगा।-मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 भोपाल : सीधी कांड के पीड़ित आदिवासी से मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुलाकात की। पीड़ित दशमत रावत सुबह तकरीबन 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने पैर धोकर उनका सम्मान किया। सीएम शिवराज ने सीधी में दशमत के साथ हुई घटना पर दुख व्यक्त किया कहा कि इससे मन द्रवित है। मुख्यमंत्री ने दशमत से उस घटना के लिए माफी भी मांगी।उधर सीधी कांड को लेकर लगातार सियासत गरमा रही है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीधी जिले में आदिवासी समाज के युवक के ऊपर लघुशंका करने के कृत्य को अमानवीय,घृणित और बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरी बातें और दावे हो रहे हैं।आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार ठोस कदम क्यों नहीं उठाती।

- Install Android App -

इसी मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट क‍िया है। वहीं सीधी जिले में आरोपित के घर का अवैध हिस्‍सा बुलडोजर से ध्‍वस्‍त करने के बाद सीएम श‍िवराज ने भी ट्वीट किया।

उन्‍होंने ल‍िखा कि एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो मामा जी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे।इस बारे में सीएम ने ट्वीट भी किया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सीधी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दोषी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाही की है। भाजपा ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।