jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Bhopal News : कांग्रेस के पास न सेना बची न सेनापति- शिवराज सिंह चौहान

मैं आज पूरे विश्वास के साथ कहता हूं, कि अबकी बार 400 पार भाजपा का मंत्र नहीं है। ये जनता की उद्घोषणा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। सियासत की गलियारे में अब हलचल तेज हो गई लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही नेताओं ने अपने क्षेत्र में पैठ बनानी शुरु कर दी है।मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  भी सक्रिय नजर आ रहे है। कंाग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं,इन्ही के बीच शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधतें हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है।

राहुल गांधी को पता नही कब क्या करना है

- Install Android App -

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पता ही नही है कब क्या करना चाहिए जब चुनाव की तैयारी करनी हो तब वह यात्रा करते हैं,जब यात्रा करनी हो तो तब छुट्टिया मनाते है। पार्टी की रीति नीति से परेशान नेता पार्टी को छोड़ रहे हैै।कांग्रेस इसिलिए जगह जगह चुनाव हार रही है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी कमजोर हो रहा है।

कांग्रेस को चाहिए सशक्त नेतृत्व

पूर्व सीएम ने कहा कि 2019 में राहुल गांधी अमेठी से खुद चुनाव हार गए थे। हम गौर करे तो 2014 के बाद लगभग 50 चुनाव कांग्रेस हार गई है।अभी हालात यह है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस ऐसी राजनीति दल बन गया है जहां न सेना बची और न सेनापति चुनाव लड़ने वाले नेताओं की कमी है।

( शिवराज ने अपने टिवीट्र एक्स हैंडल पर कहा)