jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Bhopal News : चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती करेगी

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 भोपाल | चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य पूरा करेगी। अभी तक 65 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। शेष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन मंडल प्रक्रिया कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से अब तक हुई भर्ती को लेकर रिपोर्ट मांगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह विभागवार रिक्त पदों पर भर्ती की समीक्षा की जाएगी।

कर्मचारी चयन मंडल की जिम्मेदारी

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में राज्य और जिला संवर्ग के रिक्त पदों को चिह्नित करके भरने का काम चल रहा है। लोक सेवा आयोग साढ़े पांच हजार पद विज्ञापित कर चुका है। वहीं, कर्मचारी चयन मंडल को 90 हजार से अधिक पदों को भरने की जिम्मेदारी दी गई है।

15 अगस्त तक भरे जाएंगे शेष पद

अब तक 65 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और शेष पद 15 अगस्त तक भरे जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय-सीमा में पदों की पूर्ति के लिए सभी विभागों से कहा गया है। साथ ही अब तक हुई भर्ती को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगले सप्ताह विभागवार समीक्षा की जाएगी|