jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Bhopal News: महिला क्लर्क को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए, लोकायुक्‍त ने पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : लोकायुक्त टीम ने शिक्षा विभाग के लिपिक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त होने जा रही प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका से पेंशन की आवश्यक कागजी कार्यवाही के बदलें में 50 हजार रुपयों की मांग की थी।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला बरखेड़ा में स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल केंद्र में वरिष्ठ लिपिक के तौर पर पदस्थ है। इसकी शिकायत फरियादी महिला शिक्षक ने लोकायुक्त पुलिस सेे की  थी। लोकायुक्त ने फरियादी शिक्षिका को रुपये देेने के लिए महिला क्लर्क के पास भेजा। शुक्रवार की दोपहर को फरियादी महिला ने महिला क्लर्क को रुपयों से भरा लिफाफा दिया और लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ा और पूछताछ की।

लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां में सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने इस संबंध में शिकायत की थी। पेंशन की कार्यवाही के लिए महिला क्लर्क रानी शर्मा द्वारा उनसे 50000 रुपये की मांग की जा रही है।अब उनके बीच 25000 रुपये देने की सहमति बनी। शुक्रवार को फरियादी महिला ने आरोपित महिला क्लर्क को 10000 रुपयों से भरा लिफाफा दिया लोकायुक्त की टीम ने रानी शर्मा को पकड़ा उससे पूछताछ की गई। ।