jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

भोपाल में गौ मांस तस्करी पर मचा बवाल, बजरंग दल ने ट्रक पकड़ा

भोपाल। राजधानी भोपाल में गौ मांस तस्करी के आरोप को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बयान देते हुए कहा कि एक ट्रक के जरिए करीब 25 टन गौ मांस की तस्करी की जा रही थी। उन्होंने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की है। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हिंदू समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने और पूरे तंत्र की सर्जरी करने की बात कही।

- Install Android App -

बजरंग दल ने पकड़ा ट्रक
चंद्रशेखर तिवारी ने दावा किया कि यह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ी गई आठवीं गौ तस्करी की घटना है। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल में जानबूझकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और हिंदू समाज को अपमानित करने का काम किया जा रहा है, जिसे हिंदू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

बजरंग दल ने ट्रक में की ताेड़फोड़
इधर, भोपाल में गौ मांस तस्करी को लेकर बजरंग दल ने एक ट्रक को पकड़कर भारी हंगामा किया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कंट्रोल रूम के सामने ट्रक को घेर लिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक में तोड़फोड़ की और जमकर नारेबाजी की। ट्रक का नंबर उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। कार्यकर्ता ट्रक पर चढ़कर नारे लगाते नजर आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।