jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल, रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

रतलाम। प्रदेश और जिलों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्तियों की सूची सोमवार रात जारी होते ही पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी के संकेत सामने आने लगे हैं. रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है।

इस्‍तीफे में समय नहीं दे पाने का किया जिक्र

इस्तीफे में हर्षविजय गेहलोत ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र को पूरा समय नहीं दे पाने को कारण बताया है, हालांकि पार्टी के भीतर इसे ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया में अनदेखी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस की ओर से भेजी गई सूची के विपरीत ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिससे वे नाराज थे। इस्तीफा देने के बाद गेहलोत ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया, जिससे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनसे संपर्क नहीं कर सके।

- Install Android App -

प्रदेश नेतृत्व नहीं कर सकता है इस्‍तीफा स्‍वीकार

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में कांग्रेस के प्रदर्शनों और सम्मेलनों में सैलाना विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक भीड़ जुटी थी, जिसमें हर्षविजय गेहलोत की सक्रिय भूमिका रही. इसी कारण यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश नेतृत्व उनका इस्तीफा स्वीकार न करे।

ब्‍लॉक अध्‍यक्ष की सूची में इन लोगों के नाम शामिल

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की जारी सूची के मुताबिक रतलाम ग्रामीण विधानसभा के मूंदडी ब्लॉक से राकेश सोलंकी, बिलपांक से मंगल पाटीदार, रतलाम ग्रामीण से दिलीप कुमावत, नामली से ओमप्रकाश पाटीदार, रतलाम शहर ब्लॉक एक से आशा रावत, ब्लॉक दो से प्रदीप राठौर, उप ब्लॉक तीन से बलराम शांतु गवली और उप ब्लॉक चार से मेहमूद शेरानी को जिम्मेदारी दी गई है |