jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

भोपाल की प्राइवेट फैक्‍ट्री ने कर्मचारियों के कलावा और मंगलसूत्र पहनने पर लगाया प्रतिबंध

भोपाल। भोपाल स्थित एक प्राइवेट फैक्‍ट्री में कर्मचारियों के तिलक और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। कंपनी के इस फैसले के विरोध में हिंदू उत्सव समिति ने BDA ऑफिस पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन ने कर्मचारि‍यों को तिलक लगाकर कलावा भी बांधा।

कंपनी ने नोटिस में लगाया प्रतिबंध
दरअसल, प्रणाली वेलास प्राइवेट फैक्ट्री ने कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कर्मचारियों को अंगूठी, कड़ा, बाली, कलावा, मंगलसूत्र और बिंदी जैसे सभी धार्मिक प्रतीकों को कंपनी में पहनकर आने से मना करते हुए प्रतिबंध लगा दिया।

- Install Android App -

हिंदू संगठन ने नोटिस का किया विरोध
कर्मचारियों को मिले इस नोटिस के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर तिवारी ने कहा है कि कंपनी का नोटिस हिंदू धार्मिक आस्‍था और परंपराओं पर सीधा प्रहार है और इसे किसी भी हाल में स्‍वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने इस मामले में दवा किया है कि एक कर्मचारी तिलक लगाकर फैक्ट्री पहुंचा था, तो उसे कंपनी से बाहर निकाल दिया गया। इस बात से सभी कर्मचारी नाराज हो गए।

फैक्ट्री ने दिया प्रोडक्ट की क्वालिटी का हवाला
कंपनी के मैनेजर वीएस राजपुत का पूरे मामले पर कहना है कि यह सर्कुलर कंपनी की ओर से नोटिस जारी किया गया था। उन्‍होंने कहा कि इन वस्‍तुओं के उपयोग से प्रोडक्ट रिेजेक्ट होने की संभावना होती है। हालांकि बाद में मैनेजर ने कहा कि समिति की माग पर विचार किया जाएगा और जारी नोटिस को वापस लेने की पूरी कोशिश की जाएगी।

संगठन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
हिंंदू उत्सव समिति ने पूरे मामले में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कंपनी के उत्पादों का बहिष्‍कार करने की अपील भी की है।