jhankar
ब्रेकिंग
MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट

Big Breaking: टैक्टर पर बैठकर स्कूल जा रही 5 वर्ष की मासूम की पहिए के नीचे दबने से हुई मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाटा में ट्रैक्टर पर बैठकर स्कूल जा रही पांच साल की बच्ची गिरकर पहियो के नीचे आ गई।
इससे गंभीर रूप से घायल बच्ची को स्वजन अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट में रहने वाले रामनारायण यादव रोजी मजदूरी करते हैं। उनकी पांच साल की बेटी अंजली गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से तैयार होकर स्कूल जा रही थी।

- Install Android App -

पाराघाट मेन रोड के पास गांव में रहने वाले धरमपाल बघेल ने अंजली को स्कूल छोड़ने की बात कहते हुए ट्रैक्टर पर बिठा लिया। इसके बाद वह तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए स्कूल की ओर जा रहा था। स्पीड ब्रेकर पर बच्ची उछलकर ट्रैक्टर के पहियो के नीचे आ गई।

इससे घायल बच्ची को आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजकर हादसे की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।