jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Big News: चाचा ने अपने बेटो केे साथ मिलकर लाठियों से पीट – पीट कर की भतीजे की हत्या !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया : लांच थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को उसके चचेरे भाईयो ने लाठी से पीट – पीटकर  मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार रविवार रात को ग्राम कुलैथ लांच थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई। जिसे उसके चचेरे भाइयों और चाचा ने मिलकर किया। हत्या का कारण कहा जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग के बारे में था। मृतक के पिता बंसीलाल जाटव ने पुलिस को बताया कि रविवार रात मृतक रविंद्र जाटव को उसका चाचा मोतीलाल और उसके बेटे जबरन उनके घर ले गए। जहां उन्होंने रविंद्र को लाठी और डंडों से मारपीट की। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ बाद में युवक की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही लांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसे इंदरगढ़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।