jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Big News: बीती रात कांग्रेस कार्यकर्ता की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Cg: छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आज सुबह ही ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ लाश देखी। उसके बाद मोहल्ले में सनसनी फेल गई। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख़्त की गई । तब पता चला कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि कल रात 8 बजे के करीब घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था। परिजनो द्वारा शक जताया जा रहा हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि बीती रात्रि 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई थी। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

- Install Android App -

बता दें कि दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था। सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो। वहीं पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है। आगे की जांच जारी है, जल्द ही पता चल जायेगा की बैगा मौत कैसे हुई है।