jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

Big News: शिक्षक ने छात्रा को स्कूल के कमरे में पकड़ा,किया मुंह काला, विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज !

पुलिस हिरासत में छात्रा के यौन शोषण का आरोपी शिक्षक, लगा POCSO एक्ट –

उड़ीसा के संबलपुर क्षेत्र शिक्षक ने स्कूल की छात्रा के साथ कमरे में यौन शौषण किया। उसने पीड़िता और उसके एक दोस्त को छोड़कर बाकी सभी को बाहर जाने के लिए कहा, बाद में, शिक्षक ने पीड़ित के दोस्त से उसकी पानी की बोतल लाने को कहा. पुलिस के मुताबिक कक्षा में केवल पीड़िता और शिक्षक बचे। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की का यौन उत्पीड़न किया, जब उसकी सहपाठी वापस आई तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई. घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। उसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक की काली करतूत बताई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित POCSO एक्ट में केस दर्ज किया।

- Install Android App -

पीड़िता के अभिभावकों ने यह मामला प्रिंसिपल के सामने उठाया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। पीड़िता के माता-पिता ने कहा, ‘हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कानून अपना काम करेगा.’ संबलपुर सदर उप-कलेक्टर पुष्पांजलि पांडा ने भी मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ स्कूल का दौरा किया। पुष्पांजलि पांडा ने कहा, ‘स्कूल प्राधिकारियों और अभिभावकों दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी | घटना के संबंध में आईपीसी और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संबलपुर सदर एसडीपीओ पीके साहू ने कहा कि शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।