jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

BIG NEWS: समीर वानखेड़े पर कई धाराओं में FIR दर्ज,

मुबई। चर्चित IRS अधिकारी समीर वानखेड़े की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब समीर वानखेड़े के खिलाफ उम्र छिपाकर बार लाइसेंस बनवाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपारी पुलिस थाने में समीर वानखेड़े पर जालसाजी, धोखाधड़ी, शपथ पर झूठी सूचना देने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के कैबनेट मंत्री नवाब मालिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े के पास नवी मुंबई में एक बार है, जिसके लिए उन्हें कम उम्र में लाइसेंस मिला था. मलिक ने दावा किया था कि वानखेड़े 17 साल के थे जब उन्हें नवी मुंबई के होटल सद्गुरु में बार का लाइसेंस मिला था.

- Install Android App -

17 साल की उम्र में मिला समीर वानखेड़े को लाइसेंस

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि समीर वानखेड़े को 27 अक्टूबर, 1997 को एक बार और रेस्तरां के लिए लाइसेंस दिया गया था. उस वक्त समीर वानखेड़े महज 17 साल के थे. जबकि बार लाइसेंस लेने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है. बता दें कि इसी साल की शुरुआत में समीर वानखेड़े के बार और रेस्तरां का शराब बिक्री लाइसेंस ठाणे जिला के कलेक्टर ने रद्द कर दिया था. नवी मुंबई इलाके के वाशी में सदगुरु फैमिली बार और रेस्तरां समीर वानखेड़े व उनके परिवार का है.