jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News Dewas: नानसा गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, लड़की और ससुर घायल

अनिल उपाध्याय, खातेगांव/देवास : मध्य प्रदेश के देवास जिले के कन्नौद थाना अंतर्गत इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित ननासा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हे। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी वही लड़की और ससुर पर भी प्राण घातक हमला किया।

जिनकी हालत भी गंभीर है। जिनका इलाज कन्नौद के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्नौद के ग्राम नानसा भील टप्पर मैं 12.5.24 को आरोपी मांगीलाल उर्फ छतर सिंह भील निवासी घोडावत सिमरोल का अपने ससुराल में पत्नी से रात्रि में 1:30 बजे के लगभग विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी गुलबाई उम्र 38 साल के गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी बीच बचाव करने आए ससुर मोहन और पुत्री सुमन को भी घायल हो गए ,सूचना करने पर पुलिस द्वारा घायलों को गांव से अस्पताल लाकर देहाती नालिश रात्रि 3:30 बजे पर धारा 307 324 326 323 506 पंजीबद किया गया।

- Install Android App -

इलाज के दौरान घायल गुलबाई की मृत्यु शासकीय अस्पताल कन्नौद में 5.50 बजे हो गई जिसमें मर्ग कायम कर प्रकरण में धारा 302 भादवी की वृद्धि की गई आरोपी की तलाश हेतु टीम रवाना की गई है। उधर लड़की और ससुर की हालत भी गंभीर है जिनका कन्नौद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े –