jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

खातेगांव/देवास : कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने मतदाताओं से लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की

प्रजातंत्र के उत्सव में मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले, मत का प्रयोग अवश्य करें, देवास, सोनकच्‍छ, हाटपीपल्‍या और बागली विधानसभा में सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

अनिल उपाध्याय, खातेगांव/देवास : देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास के लिए विधानसभा देवास, सोनकच्‍छ, हाटपीपल्‍या और खण्‍डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बागली विधानसभा में 13 मई को सुबह 07 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान होगा। प्रजातंत्र के उत्सव में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग ले और अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, हर मतदाता अपने घर से निकले और जागरूक मतदाता की तरह नैतिक मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं का मतदान करना जरूरी है। मतदाता मतदान कर अन्‍य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, शत प्रतिशत मतदान हो सकें। मतदाताओं से अपील है कि वे निष्पक्ष होकर स्वयं के विवेक से मतदान करें। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं की गई है। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए आदर्श और पिंक मतदान केन्‍द्र बनाये गये है।

यह भी पढ़े –