jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Big News Harda: डॉक्टर का 14 साल का बेटा घर के बाहर से लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज

हरदा : सिटी थाना कोतवाली थाना क्षेत्र के सादनी कंपाउंड में रहने वाले एक बंगाली डॉक्टर ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट देर रात सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
सादनी कंपाउंड में रहने वाले डॉक्टर गोलक मंडल ने बताया कि उनका इकलौता बेटा नितिन कुमार मंडल (14 जो कि शहर के तक्षशिला स्कूल में 9 वी कक्षा का छात्र है।

- Install Android App -

 लापता बालक
लापता बालक

परिवार के लोगो ने बताया की मंगलवार दोपहर को सभी ने भोजन किया उसके बाद वो घर के बाहर खड़ा था। कुछ देर बाद जब उसकी मां घर के बाहर आई तो देखा वह वहां है। जिसके बाद उसकी तलाश की गई।

परिवार के लोगो ने आस पड़ोस के लोगों और उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी जानकारी ली गई। लेकिन जब वह रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाबालिग बेटे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।