jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क... बस किराया 60% तक बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस देगी ज्ञापन, तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन  बारिश से गिरा पेड़, वाहन चालक घायल, तहसीलदार ने पहुंचाकर कराई मदद 15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक

Big news harda रहटगांव: 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,15 हजार रुपए का था इनाम 

हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की आदिवासी मासूम बच्ची के साथ दो दरिंदों ने रात भर जंगल में रखकर बारी बारी से बलात्कार किया था। वारदात के बाद मासूम को घायल अवस्था में सुबह सुबह गांव के बाहर नाले के पास छोड़कर आरोपी भाग गए थे।

इसमें एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। जो जेल में है। वही मुख्य आरोपी भीम उर्फ धम्मू उम्र 25 साल फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जयश ने रहटगांव बंद रखकर विरोध कर गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसमे सभी समाज के लोगो ने अपना समर्थन देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग की थी।

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी। लेकिन वो नहीं मिला। बीते दिनों जयश ने फिर हरदा एसपी से मुलाकात की थी।

- Install Android App -

आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी भीम उर्फ धम्मू को उसके गांव से पकड़ लिया।

मालूम हो की उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर संभाग आई जी महोदय के द्वारा 15 हजार का इनाम रखा गया था।

इनका कहना है।

 मुखबिर से सूचना मिली थी की दुष्कर्म का फरार आरोपी गांव में घूम रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आर डी प्रजापति एडिशनल एसपी हरदा