jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

Big News MP: इंदौर में 38 वर्षीय युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ विभाग ने जारी किया अलर्ट !

Indore: कई राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। इंदौर में भी एक माह के अंदर दूसरा कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आया है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

- Install Android App -

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को पलासिया क्षेत्र में रहने वाला 38 वर्षीय युवक कोरोना पाजिटिव आया है। युवक अंतरराष्ट्रीय यात्री है। हाल ही में वह मालदीव से इंदौर आया है। शहर में आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो रही थी। हल्के लक्षण आने पर कोरोना की जांच करवाई तो वह पाजिटिव निकला। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में है। वहीं साथ गई 33 वर्षीय महिला भी 13 दिसंबर को कोरोना पाजिटिव आई थी, जिसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी सावधानियां बरतने की हिदायत दी है।