jhankar
ब्रेकिंग
युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ अंडमान सागर में मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

Big News Sagar : कैंसर से पीड़ित मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में शनिवार सुबह एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कैंसर से पीड़ित था. और बीते कुछ दिनों से अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर मरचुरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक बंडा निवासी 37 वर्षीय हज्जू पटेल कैंसर से पीड़ित था। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कैंसर वार्ड में वह भर्ती था। सुबह करीब 5.45 बजे वह वार्ड से टहलने के लिए बाहर निकला था। कुछ देर बाद वार्ड का नर्सिंग स्टाफ जब बाहर निकला तो उन्होंने उसे रेलिंग से लटका हुआ देखा। मरीज ने अपने गमछे से रेलिंग में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान उसके साथ मौजूद स्वजन वार्ड में ही सो रहे थे।

बताया जा रहा है – कि मृतक हज्जू पटेल कैंसर से काफी दिनों से पीड़ित था। इसके पूर्व भी वह बीएमसी में कीमोथैरेपी कराने के लिए भर्ती हो चुका था। वार्ड स्टाफ ने मरीज को फंदे से लटका देख वार्ड में सो रहे उसके स्वजनो को जगाया और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरा और पीएम के लिए बीएमसी की मरचुरी में रखवा दिया है। वार्ड के बाहर इस तरह की घटना के बाद वहां भर्ती मरीज और मेडिकल स्टाफ में भी सनसनी फैल गई। कैंसर पीड़ित मरीज द्वारा आत्महत्या करने की 8 दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व बहेरिया थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित एक वृद्ध ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।