jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

BIG News : ओंकारेश्वर में बेमौसम बारिश ने मचाया तांडव आंधी ने उखाडे़ सोलर पैनल, खालवा में बारिश के साथ गिरे ओले लोग जान बचाकर भागे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24खंडवा । जिले में मंगलवार की शाम को तेज हवा आंधी और बारिश हुई जिसमें विशेषकर ओंकारेश्वर मोरटक्का क्षेत्र में जमकर आंधी तूफान और बारिश हुई । बताया जा रहा है कि दोपहर बाद से मौसम में तेजी से परिवर्तन आया। शाम होते होते तेज बारिश और हवाएं चली। जिससे लोगो के टीन तंबु उखड़ गए कुछ स्थानों पर लगे सोलर पैनल भी उड़े जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर उधर छिपे। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों ने ओंकारेश्वर, खालवा सहित पड़ोसी जिले खरगोन और हरदा से लगे खंडवा के हिस्साें में अपना असर दिखाना शुरू किया।

- Install Android App -

खालवा में बारिश के साथ गिरे ओले

खंडवा और खरगोन से लगे क्षेत्र देशगांव, सनावद, पुनासा सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलना शुरु हुई। इन हिस्साें में करीब 15 से 20 मिनट हल्की वर्षा हुई। वहीं हरदा जिले से जुडे खालवा के कई हिस्सों में शाम को तेज हवा के साथ वर्षा हुई। करीब 10 मिनट तक बेर के आकार के ओले गिरे। आशापुर,छनेरा मदरानी, खुर्द कालाआम, मीरपुर, हीरापुर में एक घंटे तेज हवा और आंधी चली जिससे कुछ पेड़ गिर गए। बिजली के पोल भी आडे हो गए। कच्चे घरों के टीन और कवेलू उड़ने से किसानों की रखी उपज को भी नुकसान हुआ है।
आंधी और बैकवाटर की लहरों के कारण इंधावड़ी स्थित एनएचडीसी के 90 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्लांट की प्लेट व पैनल उड़ गए। यहां काम कर रहे कर्मचारी हवा.आंधी के बीच अपनी जान बचाकर इधर उधर भागते नजर आए।