jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big News: प्रेम प्रसंग की आशंका, बिन ब्याही युवती बनी मां, दिया बच्चे को जन्म, चूहे के बिल में डालकर ऊपर से पाट दी मिट्टी, पुलिस कर रही मां की तलाश

Chhatisgarh: छत्तीसगढ के बस्तर जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में इंसानियत मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक निर्दयी मां ने अपनी कोख से बच्चे को जन्म दे दिया। फिर बदनामी के डर से बच्चे को मारने के उद्देश्य से चूहे के बिल में डालकर ऊपर से मिट्टी पाट दी। लेकिन कहते है जाको राखे साइयां मार सके न कोय यह कहावत यहां चरितार्थ हो गई। जब सुबह गांव के सरपंच पति खेतों से गुजर रहे थे तभी उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल नवजात के ऊपर से मिट्टी हटा कर उसे चूहे के बिल से बाहर निकाला। वहीं 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वस्थ केंद्र भेजा गया।

- Install Android App -

ग्रामीणों की माने तो ये मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। गर्भवती हुई महिला ने अपने बच्चों को छुपाने के इरादे से इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। पुलिस गांव में पूछताछ कर रही है। नवजात बच्ची को सुरक्षित निकालने के बाद मेडिकल स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पूरे मामले की कोडेनार पुलिस जांच कर रही है |