jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

Big news सिवनी मालवा: शिवपुर पुलिस ने तवेरा वाहन से 3 लाख का गांजा किया जप्त, तस्कर कुख्यात बदमाश निकले

के के यदुवंशी
सिवनी मालवा। शिवपुरी पुलिस के द्वारा अवैध रूप से ले जा रहे गांजा सहित आरोपी को पकड़ा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्ग दर्शन मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध लगातार कारवाही के दौरान थाना शिवपुर पर सुचना प्राप्त हुई की सिवनी मालवा से  पगढ़ाल के रास्ते कुछ तस्कर टवेरा गाड़ी से भारी मात्रा मे गांजा लेकर छीपानेर की और जाने वाले है।

मुखबिर की सूचना पर शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव द्वारा पुलिस द्वारा दो टीम गठित कर अलग रास्तो पर गाड़ी का इन्तजार किया बाद मौक़े पर पकड़ा गया। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ़ कालिया पिता लालचंद कहार 34 साल नाला मोहल्ला रिलायस टावर के पास सिवनी मालवा आकाश बिलगये पिता महादेव बिलगये जाती छिपा 28 साल राम नगर बैतूल अरुण पिता राम प्रकाश मालवीय उम्र 35 साल निवासी दो पीपल बाबा कॉलोनी बानापुरा के कब्जे से दो अलग – अलग बेग मे कुल 15 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 3,00,000/- और एक टवेरा गाड़ी MP04CA0736 कीमती 5,00,000/- रूपये, टीम मोबाइल कीमती करीब 30000/- कुल मशरुखा 8,30,000/- रूपये का जप्त किया आरोपियों को न्यायलय पेश किया मुख्य

- Install Android App -

इनकी रही मुख्य भूमिका थाना प्रभारी विवेक यादव, अमर सिंग मालवीय, आशीष तिरोल्या. कमलेश मंडलोई, राजेश, आरक्षक महेंद्र गुर्जर, अमर तंवर, नरेंद्र राजपूत, गौरी शंकर, सुनील जाट

आदतन अपराधी है गांजा तस्कर

आरोपी दीपक कालिया के विरुद्ध खंडवा, इटारसी, सिवनी मालवा मे अपहरण, लूट, अड़ीबाजी, के कई अपराध पंजीबद्ध है आरोपी दीपक कालिया करीब एक से देड़ माह पहले जेल से बाहर रिहा हुआ था रिहा होने के बाद से ही गांजा तस्करी कर रहा था।