jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big News : सुहागरात के दिन ही खुल गई थी दुल्हन की पोल, लेकिन अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करती रही ब्लैकमेल, लाखो हड़पे, अब कोर्ट के आदेश पर 4 पर हुई एफआईआर दर्ज

यूपी के मुरादाबाद में एक दुल्हन और उसके परिवार के लोगो ने दूल्हे के परिवार के लोगो को ऐसा धोखा दिया की जिसकी कभी किसी ने सोचा भी नही होगा। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रांसजेंडर ने धोखा देकर युवक से शादी रचा ली। सुहागरात के दिन ही पोल खुली तो पति की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी। अब ट्रांसजेंडर और उसके परिवार वालों ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर एकमुश्त बीस लाख रुपये की डिमांड कर दी। रकम न देने पर युवक के साथ मारपीट की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने ट्रांसजेंडर, उसके माता-पिता और भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव बादरझल्ला निवासी डा. राजीव कुमार गांधी की तहरीर पर पुलिस ने बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी हेमलता, उसके पिता टिकराज सिंह, मां रसो देवी और भाई कर्णवीर के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। दर्ज रिपोर्ट में डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उसकी शादी 25 मई 2019 को आरोपी हेमलता से हुई थी। सुहागरात में पता चला कि हेमलता महिला नहीं बल्की ट्रांसजेंडर है। पीड़ित के अनुसार पोल खुलने के बाद हेमलता ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए अपने घर वालों को बुला लिया।

- Install Android App -

आरोप है कि हेमलता और उसके घर वालों ने पीड़ित को निर्वस्त्रत्त् करके उसकी अश्लील फोटो खींच ली और धमकी दी कि यदि किसी से ट्रांसजेंडर होने की बात बताई तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इसके बाद हेमलता और उसके परिजन घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के जेवर लेकर चले गए। इसके बाद कई बार अलग-अलग माध्यम से ब्लैकमेल कर आरोपी लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित का आरोप है कि बीते छह अगस्त 2023 को हेमलता अपने माता-पिता और मां के साथ जबरन घर में घुस आई।

आरोपी ने बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो फोटो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने मारपीट भी की। पीड़ित डॉ. राजीव कुमार के अनुसार उन्होंने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से एसएसपी को प्रार्थनापत्र भेजा तब भी एफआईआर नहीं हुई। बाद में कोर्ट में अर्जी लगाई। एसएचओ ठाकुरद्वार बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 साभार निर्भीक खबर