jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

खातेगांव संदलपुर के बीच डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

खातेगांव। इंदौर -बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर खातेगांव संदलपुर के बीच डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश रंगलाल भुसारिया हरिपुरा थाना किल्लोद जिला खंडवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए हरदा रेफर किए गए हैं।

- Install Android App -

फरियादी धर्मेंद्र पिता जगन्नाथ भूसरिया जाति को उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुंडिया थाना किल्लोद जिला खण्डवा रहता हूँ तथा मछली मारने का काम करता हूँ। बुधवार दिनांक 26.11.2025 को मैं तथा मेरे परिवार के लोग ग्राम सोनखेडी सामाजिक कार्यक्रम मे शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। मेरी मो.सा. पर मैं व मेरे बडे पापा रामाधार, बडी मम्मी रमाबाई थे एवं एक मो.सा. पर मेरे दुसरे बडे पापा रमेश व बडी मम्मी बसकर बाई व भतीजा राज थे। मेरी मो.सा. के आगे मेरे बडे पापा रमेश की मो.सा. चल रही थी कि जैसे ही हम दोपहर करीब 02.30 बजे दीपक गर्ग की दुकान ग्राम संदलपुर के सामने मेन रोड पर पहुंचे की संदलपुर तरफ से आने वाले डम्फर क्र. RJ 09 GA 0871 का चालक अपने डम्फर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और मेरे आगे चल रही मेरे बडे पापा रमेश की मो.सा. को सामने से हक्कर मार दी टक्कर लगने से मेरे बडे पापा रमेश को बांए हाथ व बांए पैर मे व सिर में चोट आई तथा बडी मम्मी को बाएं हाथ, सीधे पैर सिर में चोट आई एवं भतीजे राज को बाएं हाथ के कंधे पर चोट आई है। किसी व्यक्ति ने डायल 112 को फोन किया तो डायल 112 गाडी आई उससे उन तीनो को लेकर हम इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खातेगांव गए थे जहा पर डाक्टर ने मेरे बडे पापा रमेश पिता रंगलाल भुसारिया जाति कोरकु उम्र 50 साल निवासी ग्राम हरिपुरा थाना किल्लोद जिला खंडवा को मृत घोषित कर दिया। मेरी बडी मम्मी बसकर बाई व भतीजे राज को इलाज के बाद हरदा रैफर कर दिया। मेरे बडे पापा की मृत्यु डम्फर क्र. RJ 09 GA 0871 के चालक द्वारा अपने डम्फर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने मे आई चोटो के कारण हुई है। फिर मैं अपने बडे पापा रमेश के शव को सरकारी अस्पताल खातेगांव के मर्चुरी रुम में रखवाकर थाने पर रिपोर्ट करने आया हूँ। खातेगांव पुलिस ने डंपर को जप्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।