jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में सुबह-सुबह कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने पुलिस चौकी के सामने ही भाजपा पार्षद को गोलियां से भून डाला। बदमाशों ने सेवढ़ा चुंगी पर वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की 4-5 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वारदात तो ये है कि हत्यारों ने कल्लू कुशवाहा को ठीक पुलिस चौकी के सामने ही मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को चकमा देकर हत्यारें मौके से फरार

हत्या की घटना को अंजाम देने बाद हत्यारें मौके से फरार भी हो गए। शहर में चरमराती कानून व्यवस्था और बदमाशों के हौसले बुलंद देख लोगों के अंदर डर का माहौल हैं। जानाकरी के मुताबिक भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हनुमान मंदिर से पूजा-पाठ करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब 5–6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

- Install Android App -

पार्षद खुद एक हत्या के मालले में गए थे जेल

गोली लगने से पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के तार एक पुरानी रंजिश से जुड़े बताए जा रहे हैं, गौरतलब है कि मृतक कल्लू कुशवाहा खुद एक हत्या के मामले में दोषी थे। कल्लू कुशवाहा को पूर्व पार्षद बालकिशन कुशवाहा की हत्या के मामले में दतिया न्यायालय ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी। उम्रकैद की सजा होने के बाद, कल्लू कुशवाहा को करीब 4 महीने पहले ही जमानत (Bail) मिली थी, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए थे।

आधे घंटे तक पड़ा रहा शव, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पार्षद का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा. पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद तत्काल पुलिस बल नहीं पहुंच सका, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव कंबल से ढका गया और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पार्षद के शरीर में कई गोलियां लगी हैं, जिससे रोड पर काफी खून बह गया। वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाशों की तलाश में भी पुलिस लग गई है।