jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी

इंदौर। इंदौर के ESIC अस्पताल से प्रेगनेंसी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली ये है कि जब डॉक्टर ने डिलीवरी से पहले अल्ट्रासाउंड किया था तब रिपोर्ट में दो बच्चे ही दिख रहे थे। लेकिन जब महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

मेडिकल फील्ड के रेयर केसेस में से एक

हॉस्पिटल के डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे केस मेडिकल फील्ड के रेयर केसेस में से एक होते हैं। महिला ने 1 बेटा और 2 बेटियों को जन्म दिया है। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े अस्पताल में 27 वर्षीय महिला ने दो लड़कियों और एक लड़के को रविवार (29 मार्च) को सामान्य तरीके से जन्म दिया।इस प्रसव के बाद जच्चा व तीनों नवजात शिशु स्वस्थ हैं।

- Install Android App -

जन्म के तुरंत बाद से ही की जा रही है देखभाल

महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. रुचि जोशी ने बताया, कि प्रसव के तय समय से पहले पैदा हुए तीनों बच्चों का वजन 1.70 किलोग्राम से 1.90 किलोग्राम के बीच हैं, इनता ही नहीं जन्म के तुरंत बाद से इन बच्चों को विशेष देखभाल प्रदान की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इंदौर के पास स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली महिला दूसरी बार मां बनी है और उसकी एक बेटी पहले से है।

जोखिम भरी थी डिलीवरी, लेकिन सब कुछ सही रहा

डॉक्टरों का कहना है कि डिलीवरी जोखिम भरा जरूर था लेकिन डॉक्टर की सतरकता ने प्रसव आसानी से हो पाया। डॉक्टर ने आगे बताया कि तीन बच्चों की डिलीवरी थोड़ी कॉम्पलेक्स होती है। साथ ही यहां तो रिपोर्ट और रियलिटी में भी अंतर देखने को मिला है। डॉक्टर ने हिम्मत रखते हुए स्थिति को कंट्रोल किया और मॉनीटर किया। अभी जच्चा बच्चा चारों स्वस्थ हैं।