jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे

ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा में बने सिविल अस्‍पताल का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निरीक्षण किया था। इस दौरान पानी की टंकियों के पास हो रही गंदगी देखकर वे नाराज हो गए और खुद झाडू उठाकर सफाई करने लग गए। मंत्री तोमर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री को सफाई करते देख अस्‍पताल स्‍टाफ और अन्‍य लोग भी सक्रिय हो गए। मंत्री तोमर ने कहा कि अस्‍पताल जैसे संवेदनशील स्‍थानों पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।

- Install Android App -

लापरवाही होने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई – मंत्री
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अधिकारियों काे अस्‍पताल परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं। खासकर पानी की टंकियों के आसपास स्‍वच्‍छता पर विशेष ध्‍यान देने के लिए कहा है। उनका कहना है कि पानी टंकियों के पास गंदगी होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो सकती है, इसलिए इन स्‍थानों का विशेष ध्‍यान रखा जाए1। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि स्‍वच्‍छता व्‍यवस्‍था में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सार्वजानिक स्‍थानों पर कर चुके हैं सफाई
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इससे पहले भी कई सार्वजानिक जगहों पर इस प्रकार से खुद सफाई करते दिखे हैं। उनके ऐसे कार्य और सख्‍ती हमेशा से अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरा अहसास कराते हैं। मंत्री का अस्‍पताल परिसर में पानी की टंकी को साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। कुछ लोग उनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रशासनिक व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाने वाला काम बता रहे हैं।