jhankar

खाली गैस टंकी कंधे पर लेकर कलेक्टर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, महंगाई डीजल पेट्रोल सहित अन्य समस्याओं को लेकर  महा माहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर को  सौंपा ज्ञापन !

हरदा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदा एवं सोनतलाई ब्लाक द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्टर कार्यालय गेट पर कांग्रेस जनों द्वारा खाली गेस टंकी रखा कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया| जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि जिले मे गैस की काला-बाजारी की जा रही है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की महती आवश्यकता है राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले ने बढ़ती गैस की कीमतों व अन उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की| शहर ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा बिजली की बढ़ी हुई दरों को काम किया जाए| ज्ञापन देते समय प्रमुख उपस्थित थे सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्नोई,सूरज सिंह राजपूत,राघवेंद्र पारे,विजय सूरमा,अनिल सूरमा,संजय पांडे,संजय गोयल,रमेश सोनकर,राहुल पटेल,मयूर पटेल,फुलचंद कहार,धर्मेन्द्र चौहान,संजय जैन,

सुरेन्द्र सराफ़,इकबाल खान,रामविलास धनगर,प्रशांत तिवारी,नितिन जोशी,जगदीश राठौर,राजू मिश्रा,नवीन पाल,राजेश सोनकर,सूरज पवार,संदीप गौर,सतीष भादु,रामौतार गहलोद एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

ज्ञापन के प्रमुख बिन्दु

• गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं कमी: रसोई गैस (LPG) की कीमतों में निरंतर हो रही भारी वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसके साथ ही, बाजारों में सिलेंडर की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

• बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि: घरेलू एवं कृषि कार्यों हेतु उपयोग की जाने वाली बिजली की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि जनविरोधी है। इससे न केवल आम उपभोक्ता परेशान है, बल्कि किसानों की लागत भी कई गुना बढ़ गई है।

 

- Install Android App -

• पेट्रोल-डीजल की कमी: पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में हो रही अनियमितता और कमी के कारण परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है, जिसका सीधा असर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

 

• गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : जिले में चल रही घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी को रोका जाए एवं कालाबाजारी करने वालों दंडात्मक कार्यवाही की जाए|

जिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें:

1. गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम किया जाए और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो।

2. बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।

3. पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को नियमित किया जाए ताकि परिवहन और कृषि कार्य बाधित न हों।

4. जिले में चल रही घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी को रोका जाए एवं कालाबाजारी करने वालों दंडात्मक कार्यवाही की जाए|