jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

नर्मदापुरम–हरदा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने कई दिनों से लटका पेड़, तेज़ आंधी में कभी भी गिर सकता है

नीम के पेड़ में फँसा दूसरा पेड़, हादसे का ख़तरा प्रशासन बेख़बर

केके यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर उपनगरी बानापुरा में पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ में दूसरा पेड़ फँसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है। मौसम बदलने के साथ क्षेत्र में तेज़ हवा और आंधी का दौर चल रहा है, ऐसे में फँसा हुआ पेड़ कभी भी अनायास गिरकर बड़ा हादसा करा सकता है।

यह वही व्यस्त मार्ग है जहाँ से रोज़ाना प्रदेश के मंत्रियों से लेकर ज़िले के आला अधिकारी गुजरते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी डालकर कन्नी काट रहे हैं, जबकि मौके पर त्वरित कार्रवाई की दरकार है। नागरिकों ने प्रशासन से माँग की है कि पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए और एहतियातन बैरिकेडिंग कर यातायात को सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले कदम उठाए जा सकें।