भाजपा हंडिया मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा, बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ने दिया देशभक्ति का संदेश,,,,
हंडिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा हंडिया मंडल द्वारा सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।श्री रिद्धनाथ परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बाइकों पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
यात्रा का समापन वीर शहीद भगत सिंह चौक, बस स्टैंड हंडिया पर किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को नमन किया।
इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। रिद्धनाथ परिसर से शुरू हुआ तिरंगों से सजा बाइक काफिला भगत सिंह चौक तक देशभक्ति का संदेश देता नजर आया।

