jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

तेज रफ्तार में काली शीशे वाली कार का कहर, नाबालिग ने मारी टक्कर पर टक्कर, 10 वाहन क्षतिग्रस्त

ग्वालियर। शहर की सड़कों पर बेखौफ कार सवार एक नाबालिग ने ऐसा तांडव मचाया कि लोग दहशत में आ गए। काली फिल्म चढ़ी कार चला रहे इस नाबालिग चालक ने पुलिस और आमजन को रौंदते हुए कई जगह हादसों को अंजाम दिया। इस दौरान कार ने करीब 8 से 10 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने रोकी कार तो बढ़ा दी स्पीड
घायलों में एक महिला और ट्रैफिक पुलिस का आरक्षक भी शामिल है। घटना बुधवार सुबह की है जब पड़ाव थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध काले शीशे वाली कार को रोकने की कोशिश की। ट्रैफिक जवान अतुल शर्मा कार को रोकने के लिए उसके बोनट पर चढ़ गए। लेकिन चालक रफ्तार कम करने की बजाय लगभग 200 मीटर तक बोनट पर लटकाए ले गया और गाड़ी तेज कर दी, जिससे जवान बुरी तरह जख्मी हो गया।

- Install Android App -

बेकाबू चलाता गया कार
इसके बाद कार चालक ने बेकाबू होकर भागते हुए महिला को टक्कर मारी और रास्ते में खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। आरोप है कि एक नाबालिग कार चला रहा था। पुलिस के रोकने पर वह घबराया और नियंत्रण खो बैठा। करीब आधे किलोमीटर तक अनियंत्रित तरीके से कार दौड़ाने के बाद वह घटनास्थल से भागने की फिराक में था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पहले तो जमकर खातिरदारी की ओर फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

300 मीटर तक मचाया आतंक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ने लगभग 300 मीटर तक आतंक मचा दिया। जहां-जहां से कार गुजरी वहां चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। लोग सुरक्षित जगह भागते नजर आए। हादसे में घायल आरक्षक अतुल शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। वहीं, घायल महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने नाबालिग चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह परिजन की कार लेकर बिना अनुमति सड़क पर निकल गया था। मामले में किशोर के परिजनों पर भी लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।