jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

डीएपी का अवैध स्टॉक खाद की कालाबाजारी : महेंद्र सिंह जाट (जीवन गोदारा ) ने कलेक्टर को शिकायत की ! बोले कार्यवाही नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठूंगा! 

हरदा। सोमवार को हरदा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने करताना क्षेत्र में एक वेयर हाउस में रखी डीएपी की बड़ी खेप पकड़ी। श्री विश्नोई ने लगभग 2300 बोरियों में भरा हुआ खाद जब पकड़ा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने मौके पर जब जिम्मेदारों से सवाल जवाब किए तो जिम्मेदार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को मोबाइल फोन कर अवैध रूप से रखे इस खाद के बारे में जानकारी दी।

इस मामले में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने मौके पर पंचनामा बनवाया। वहीं आज सोसायटी के प्रबंधक सहित दोषियों पर FIR दर्ज की मांग भी की।

- Install Android App -

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक 55 वर्षीय किसान ने भी मोर्चा खोल दिया। जानकारी के महेंद्र सिंह उर्फ जीवन गोदारा निवासी अहलवाडा ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि 2300 बोरी जो खाद पकड़ाया है। उसके दोषी ग्राम गोंदागांव सोसायटी संबधित प्रबधंक एवं प्रशासक एवं कर्मचारियों को हटाकर उस पर निष्पक्ष जांच करवाकर, उचित कार्यवाही की जाए।

 

उन्होंने कहा कि दिनांक 20/08/2025 तक ग्राम गोंदागाव कला सोसायटी में कार्यरत समस्त कर्मचारी एवं प्रबंधक को हटाकर, निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। अगर दिनांक 20/08/2025 तक उचित कार्यवाही नही की गई तो मैं अनिश्चित कालीन भुख हड़पात पर बैठूंगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की रहेगी।