jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

हरदा : कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ! 

हरदा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं श्री संजीव नागू, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने के साथ-साथ एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम मोहनपुर निवासी सावत्रीबाई पाचोले ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि उसे किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। विकास नगर हरदा निवासी राजाराम ने विद्युत मीटर बंद होने की शिकायत कलेक्टर श्री जैन से की, जिस पर उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम पीपलघटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि नल जल योजना के तहत लगाये गये नलों में पानी नहीं आ रहा है। इस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम बारंगा निवासी पुनम विश्नोई ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि उसे अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।