jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत

Blaghat News: आंधी ने मचाया तांडव, मकानों के टीन उड़े पेड़ गिरने मार्ग हुआ बाधित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट। विगत 2-3 दिन से मौसम में खासा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जहां आंधी तूफान से जिले के लांजी आमगांव मार्ग, बालाघाट मार्ग, सालेटेकरी मार्ग, भिलाई मार्ग सहित गांवो को जोड़ने वाले मार्गों पर जगह जगह पेड़ सड़कों पर गिर गए है। इस कारण घंटों तक आवागमन बंद रहा।

मौसम में आया अचानक परिवर्तन तेज आंधी के साथ बारिश

- Install Android App -

मंगलवार रात्रि नौ बजे से आंधी तूफान के साथ तेज वर्षा हुई। इस बारिश के कारण किसानों का खेतों रखी फसल चना सरसो गीली हो गई है। आंधी ने बहुत से मकानों की टीन की छत उड़ा दी है।

रास्तों मेें गिरे पेड़ से मार्ग हुआ बाधित

अचानक चली आंधी तूफान से कई सारे छोटे बडे़ पेड़ गिर गए। ग्राम लांजी, भानेगांव, कारंजा, डोंगरगांव व आवा पावर हाउस से सप्लाई फीडरों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों व नगर में कई जगह बिजली के तार टूटे तो कई जगह खंबे टूट गए।इस कारण दर्जन भर गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित रही। जिसे वि़़़़़द्धुत व्यवस्था बनाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी बुधवार की शाम तक क्षेत्र के अनेक ग्रामों में विद्युत सप्लाई उक्त समस्या के चलते बाधित रही।इस दौरान कई स्थानों पर शादी ब्याह के मंडप सजंे तो लोगो की भोजन व्यवस्था भी बिगड़ गई।