ब्रेकिंग
रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग ! मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा !  राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका थाईलैंड-कंबोडिया 'जंग' दूसरे दिन भी जारी, 14 की मौत पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान एशिया कप में भिड़ने को तैयार भारत और पाकिस्तान

BREAKING NEWS : विस्फोट से गुंजा जिला न्यायालय परिसर, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

मकड़ाई समाचार लुधियाना। पंजाब का लुधियाना शहर गुरुवार को धमाके से दहल गया। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना जिल एवं सत्र न्यायालय की 6 मंजिला इमारत में करीब 12.22 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल के बाथरूम में हुआ। 3 लोगों की मौत की सूचना है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत यह रही कि गुरुवार को वकीलों की हड़ताल थी। इस कारण यहां भीड़ नहीं थी। यदि यह ब्लास्ट सामान्य दिनों में होता तो कई लोगों की जान जाती। सत्र न्यायाधीश मुनीश सिंगला के निर्देश पर न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया है। सत्र न्यायाधीश ने न्यायाधीशों, कर्मचारियों को अदालत बंद करने और घर वापस जाने के लिए कहा गया है।

सामने आई पहली तस्वीर से साफ है कि कोर्ट की इमारत को नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए। परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी साफ नहीं है कि धमाका किसने और क्यों किया। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा भी हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोग इसे बम धमाका करार दे रहे हैं और प्रदेश की कानून तथा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न उठा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि घायलों के खून के छींटे छत तक पहुंच गए। यह कोर्ट 6 मंजिला इमारत की है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह बम ब्लास्ट है।

- Install Android App -

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले धमाका, उठे सवालिया निशान

पंजाब में साल 2022 के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले लुधियाना में धमाका कई सवाल खड़े कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकत की गई है। पिछले दिनों में पंजाब में बेअदबी के दो गंभीर मामले सामने आए थे। इन सब घटनाओं को पंजाब चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट की निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस इस समय सिर्फ और सिर्फ अकाली नेताओं पर केस दायर करने पर ही काम कर रही है और उनका लॉ एंड ऑर्डर और कोई ध्यान नहीं है। जिस कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि वह सियासी वेंडेटा में ना पड़े बल्कि लॉ एंड ऑर्डर की तरफ ध्यान दें।