ब्रेकिंग
रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग ! मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा !  राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका थाईलैंड-कंबोडिया 'जंग' दूसरे दिन भी जारी, 14 की मौत पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को छोड़ा पीछे, बनाया नया कीर्तिमान एशिया कप में भिड़ने को तैयार भारत और पाकिस्तान

BREAKING NEWS : हाईवे पर सड़क हादसे में 5 की मौत, वैन ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 ने तोड़ा दम, 12 गंभीर !

सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं, विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं

Road accident news : महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं, तभी वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। इनमें पांच महिलाओं की मौत हो गई।

- Install Android App -

यह घटना सोमवार देर रात पुणे से 50 किमी दूर शिरोली गांव के पास की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं सोमवार की रात विवाह कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ।

डिवाइडर तोड़कर वैन चालक फरार

पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश की जा रही है।