jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

ब्रेकिंग न्यूज़ : भोपाल-गुना हाईवे पर भीषण बस हादसा: 1 की मौत, 14 घायल

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना।मध्य प्रदेश के गुना जिले में भोपाल-गुना हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कानपुर से इंदौर जा रही एक स्लीपर कोच यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

दुर्घटना का विवरण

 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बीनागंज बायपास के पास NH-46 पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच। राधिका ट्रैवल्स की स्लीपर कोच यात्री बस, जो कानपुर से इंदौर जा रही थी।

 

दुर्घटना का संभावित कारण

 

- Install Android App -

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई चली गई।इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और 14 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज गुना जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

बचाव और राहत कार्य

 

हादसा होते ही आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

 

कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल पर

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही बीनागंज पुलिस, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी अंकित सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।हादसे के बाद सड़क को खोलने का कार्य शुरू किया गया।स्थानीय प्रशासन मामले की आगे की जांच कर रहा है।