jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

ब्रेकिंग न्यूज़ : ग्वालियर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर।मप्र के ग्वालियर शहर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आरक्षक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में उठाया कदम

मृतक आरक्षक की पहचान दीपक श्रीवास के रूप में हुई है। बताया गया है कि आरक्षक दीपक श्रीवास ने पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। वह वर्तमान में थाटीपुर थाना में पदस्थ था।

आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस

- Install Android App -

आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। न तो मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही किसी ठोस कारण की पुष्टि हो पाई है।

जांच में जुटी पुलिस, मर्ग कायम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे विभागीय तनाव था या पारिवारिक कारण।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आरक्षक द्वारा उठाए गए इस कदम के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को हर पहलू से जांचा जा रहा है।