jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

BREAKING NEWS : फंदे पर झूलती मिली महिला, चल रहा था प्रेम प्रसंग

महिला का दूसरे युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर अंतर्गत चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला पंच ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। रात में मां अपने तीनों बच्चों के साथ सोई थी, सुबह जब बच्चों की नींद खुली, तो उन्होंने अपनी मां को पंखे पर फंदे के सहारे झूलते पाया। जिसकी तत्काल सूचना उन्होंने आसपास के लोगों को दी, फिर पुलिस को सूचित किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने चार साल पहले उसे छोड़ दिया था। इसके बाद महिला का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया है। ऐसे में आशंका है कि इसी के चलते महिला पंच ने खुदकुशी की है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

- Install Android App -

प्रेमी की सगाई से हो गई दुखी

जानकारी के अनुसार ग्राम रहंगी निवासी लक्ष्मी कुशवाहा गांव में वार्ड क्रमांक 12 की पंच थी। वह अपने तीन बच्चों 14 साल, 10 साल और 7 साल के साथ गांव में अकेली रहती थी। करीब चार साल पहले उसका पति छोड़कर कोरबा चला गया था। वह पत्नी और बच्चों से मिलने भी नहीं आता था। इसी बीच महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी को युवक ने बताया कि उसकी शादी किसी अन्य लड़की से होने वाली है।

जांच के दौरान पुलिस को महिला का मोबाइल मिला है। महिला की आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि प्रेमी युवक के दूसरी जगह शादी तय करने के चलते ही महिला ने आत्महत्या की होगी। युवक पर लक्ष्मी शादी नहीं करने के लिए दबाव बना रही थी। महिला के 14 साल, 10 साल और 7 साल के तीन बच्चे हैं। अपनी मां की मौत के बाद बच्चे नानी के पास हैं।