jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

BREAKING NEWS : बेड़िया में दो बेटे ओर माँ की कुएं में मिली लाश, पति फरार

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। नगर के मिर्च मंडी के सामने एक कुएं में दो बेटे व माँ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। बेड़िया थाने के एसआई सुदामा मोरे ने बताया कि मिर्च मंडी के सामने लखन गुर्जर के खेत के कुएं में रविवार को एक बच्चे की लाश तैरती हुई सूचना मिली। घटना स्थल पहुचने पर कुएं के अंदर दो जोड़ चप्पल दिखाई दिए व एक जोड़ जूतियां कुएं के बाहर थी। जिस पर कुएं में खोजबिन कर दो बच्चे व एक महिला की लाश मिली। मिर्च मंडी में मजदूरों से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि कोमल पति बलिराम बारे भील 30 वर्ष, दो बेटे लक्की 5 वर्ष व कार्तिक 3 वर्ष निवासी गांधवा थाना पिपलोद खंडवा का होना पाया। जो मिर्च मंडी में मजदूरी करने आये थे। पति बलिराम को जैसे ही घटना का पता चला वह भी घटना स्थल पर पहुचा ओर कुएं के पास रखी कीटनाशक दवाई पीने लगा। मौजूद लोगों ने उससे दवाई छीन ली लेकिन वह उसके साडूभाई की बाइक लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर एफएसएल टीम भी पहुँची। तीनो का पीएम शासकीय अस्पताल बेड़िया में कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई।