jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Breking News : लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम पर एफआईआर दर्ज, महादेव एप में 508 करोड़ के लेनदेन का मामला

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर महादेव एप में 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस की ईओडब्लू और एसीबी विंग ने महादेव बेटिंग एप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी मामले में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप

- Install Android App -

मामले को लेकर जो बात मीडिया में आ रही है उसके अनुसार पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग एप के मालिक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है। ईडी द्वारा कोर्ट में पेशी चार्जशीट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। ईओडब्लू और एसीबी ने एफआइआर ईडी द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट के आधार पर किया गया है।

असीमदास से मिली जानकारी

ईडी ने ठीक विधानसभा चुनाव से पूर्व 3 नवंबर को असीमदास को गिरफतार किया था।इस दौरान उसकी गाड़ी और घर से करीब पौने तीन करोड़ बरामद हुए थे। असीम ने ईडी से कहा था कि ये रुपया भूपेश बघेल को देने के लिए आया हूं। अभी तक 508 करोड़ रुपया दे चुका हूं। इसी के आधार पर भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज की गई।