jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Breaking News: एक ही परिवार के दो नाबालिक बच्चो की तालाब में डूबने से मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कोरबा : एक ही परिवार के दो बच्चे घर से बिना बताए पास के तालाब में नहाने पहुंचे जहां नहाते हुए गहरे पानी में चले गए | कुछ लोगो ने देखा तो शोर मचाया और उन्हे बचाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर कटघोरा क्षेत्र के गांव रामपुर के एक ही परिवार के दो बच्चे मनीष उम्र 13 ओर अनुराग 13 वर्ष घर में किसी नहाते वक्त तालाब में डूबने लगे तो वहां से निकल रहे कुछ बच्चो ने देखा वहां आस पास काम कर रहे लोगो को खबर की । जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक दोनो बच्चे तालाब में डूब चुके थें। बच्चो के कपड़े तालाब के किनारे रखे हुए थे। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस गोताखोर टीम के साथ पहुंची । गोताखोर टीम ने तलाब में काफी देर तक खोज की मगर देर रात दोनो बच्चो का पता नही चला। रात होने की वजह से काम बंद कराना पड़ा। गुरूवार की सुबह गोताखोर टीम ने सर्चिंग की तो दोनो बच्चो के शव तालाब से बाहर निकाले पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों सौंप दिया। घटना से पूरे गांव शोक व्याप्त है।