jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

Breking News : मार्ग क्रास करते दिखा बाघ राहगीर ने बनाया वीडियो, लोगो में दहशत

गर्मी के मौसम में तेजी आने के बाद जंगलों में आहार और पानी की कमी होने से जंगलो के जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते है।गुरुवार की शाम को रोड क्रास करते हुए एक बाघ नजर आया है।शिक्षक द्वारा बनाए विडियों में नजर आ रहा है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महासमुंद | सिरपुर क्षेत्र के छपोराडीह से अचानकपुर मार्ग पर शिक्षक कांशी पटेल को बाघ नजर आया जिसका उनके द्वारा वीडियो बनाया गया।

प्रदेश में महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र में बाघ अचानकपुर मार्ग पर दिखा। शिक्षक के अनुसार बाघ रोड क्रास कर जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर ने वीडियो बना लिया।इधर बाघ की सक्रियता की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला सतर्क हो गया। यह पूरा क्षेत्र घने जंगलों से जुड़ा है।जो बारनवापारा अभ्यारण्य से लगा हुआ है। इस मामलें मे वन विभाग 10-12 साल से बाघ यहां नहीं दिखा है, अगर इस प्रकार का वीडियो सामने आया है तो विभाग की टीम ध्यान दे रही हैं आगे भी इस और सतर्क रहा जायेगा।पूर्व में जंगलोे से हाथी और भालुओ के आने और उनके द्वारा उत्पात मचानें की घटनाएं सामने आई थी। वन विभाग द्वारा भी जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरें लगाए हुए है। उन कैमरों में बाघ नजर नही आया है।