jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

कप्तान शुभमन ने की विराट के एक रिकार्ड की बराबरी

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ ही अहम उपलब्धि अपने नाम की है। इसी के साथ ही शुभमन कप्तान के तौर पर एक साल में पांच शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले ये रिकार्ड केवल विराट कोहली के नाम था।

- Install Android App -

इस क्लब में सुनील गावस्‍कर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ भी शामिल नहीं हो पाये हैं। शुभमन ने टेस्‍ट कप्‍तान बनने के चार महीने के अंदर ही विराट के इस रिकार्ड की बराबरी की है। शुभमन के पास अब विराट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का भी अच्छा अवसर है। भारतीय टीम अगले माह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। इसमें अगर शुभमन एक भी शतक लगाते हैं तो वह विराट को पीछे छोड़ देंगे। शुभमन ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 गेंदों पर 129 रना बनाये।

वहीं विराट ने एक कप्‍तान के रुप में अपने करियर में दो-दो बार एक कैलेंडर ईयर में पांच शतक का रिकार्ड बनाया है। पहले साल 2017 में विराट ने एक कैलेंडर ईयर में पांच टेस्‍ट शतक लगाये थे। इसके बाद साल 2018 में भी उन्‍होंने यही रिकार्ड दोहराया।