jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

किसी क्षेत्र में जितनी ज्यादा शांति और सुरक्षा होगी, दुनिया में उतने ही अवसर खुलेंगे : ट्रंप

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। जेलेंस्की ने अपने देश की ऊर्जा प्रणाली पर रूस के हमलों के बारे में ट्रंप को जानकारी दी। ट्रंप ने जेलेंस्की की बातों का समर्थन किया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस समझौतों पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत करने के लिए अच्छे विकल्प और ठोस विचार मौजूद हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर एक क्षेत्र में युद्ध रोका जा सकता है तो निश्चित रूप से अन्य युद्ध भी रोके जा सकते हैं।

- Install Android App -

इस हफ्ते की शुरुआत में यूक्रेन ने कीव और देशभर के नौ क्षेत्रों में आपातकालीन बिजली कटौती लागू कर दी थी, क्योंकि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों ने बड़े पैमाने पर देश की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया था। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेनी पावर ग्रिड को निशाना बनाकर एक बड़ा हवाई हमला किया था, जिससे देश के ज्यादातर हिस्सों में ब्लैकआउट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कीव में 800,000 से ज्यादा निवासियों के लिए बिजली बहाल कर दी; हालांकि स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती अब भी जारी है।

इससे पहले 27 सितंबर को रूसी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया था कि मास्को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया, दुनिया देख रही है कि रूस क्या कर रहा है और कैसे फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है, जबकि वैश्विक नेता मध्य पूर्व में युद्ध खत्म करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। संभावनाएं अच्छी हैं कि यह समझौता वहां कारगर होगा। किसी एक क्षेत्र में जितनी ज्यादा शांति और सुरक्षा होगी, दुनिया में सभी के लिए उतने ही ज्यादा अवसर खुलेंगे। यूक्रेन हमेशा दुनिया से यही आह्वान करता है कि वह यूरोप में हमारी रक्षा करे और हमारे कार्यों का समर्थन करे। दुर्भाग्य से, रूस हमला करने का हर अवसर तलाशता है खासकर जब दुनिया का ध्यान इस ओर न हो।